logo

धनबाद : तिसरा गोलीकांड में एकलव्य सिंह सहित 3 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज 

naxe3.jpg

धनबाद:
धनबाद के झरिया के तिसरा थानाक्षेत्र में चर्चित घराना सिंह मेंसर समर्थक अविनाश सिंह उर्फ सोनू को सोमवार को फायरिंग की घटना के अंजाम दिया गया था। इस फायरिंग में सोनू बुरी तरह से घायल हो गया था। मामले में सोनू के परिजनों ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने सोनू के भाई के बयान पर पूर्व डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह, सत्यम रिटोलिया,राजू खान और एक अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


दुर्गापुर मिशन अस्पताल में चल रहा इलाज
बता दें कि रविवार देर रात झरिया थाना से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर सोनू पर गोली चली थी। इस फायरिंग में एक गोली सोनू के नाक के पास लगी है। वहीं दूसरी गोली उसके हाथ में लगी है। गंभीर अवस्था में उसे SNMMCH में भर्ती कराया गया था। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामला गंभीर होने के कारण उसे दुर्गापुर मिशन अस्पताल रेफर कर दिया गया था।


भाई ने लगाया था एकलव्य सिंह पर आरोप
सोनू के भाई मोनू सिंह ने झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के देवर पूर्व डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह पर गोली मारने का आरोप लगाया है। उनके बयान पर पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। सोमवार को उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि एकलव्य अपने कुछ लोगों के साथ चार गाड़ियों में सवार होकर मौके पर पहुंचे थे। वह गाड़ी से उतरते ही सोनू को निशाने पर लेते हुए अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। इस दौरान सोनू को दो गोली लगी।